शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ धाम में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कैरी मी बैक पॉलिसी से अब तक 07 टन सूखे कूड़े का हुआ निस्तारण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2026 2:44 अपराह्न

रुद्रप्रयाग : पवित्र श्री केदारनाथ धाम में  सूखे कूड़े के प्रभावी प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन की अभिनव पहल कैरी मी बैक पॉलिसी लगातार सफल साबित हो रही है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से संचालित इस अभियान के तहत अब तक 7 टन सूखे कूड़े का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। यह अभियान उपजिलाधिकारी ऊखीमठ एवं प्रभारी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं के बेहतर समन्वय के कारण यह पहल यात्राकाल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही है।

कैरी मी बैक पॉलिसी के तहत श्रद्धालु अपनी स्वेच्छा से केदारनाथ धाम में उपलब्ध कराए गए विशेष बैग में लगभग 4 से 5 किलोग्राम सूखा कूड़ा एकत्र कर उसे अपने साथ गौरीकुंड तक लाते हैं। इसके बाद सुलभ इंटरनेशनल द्वारा एकत्रित कूड़े का वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप अंतिम निस्तारण किया जाता है। इस कूड़े में मुख्य रूप से प्लास्टिक की बोतलें, रैपर, पैकेजिंग सामग्री तथा अन्य सूखा अपशिष्ट शामिल होता है।

अभियान के अंतर्गत हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन श्रद्धालुओं को कूड़ा संग्रहण के लिए बैग उपलब्ध कराने के साथ-साथ गौरीकुंड में कूड़े के सुरक्षित संग्रहण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करता है, जबकि सुलभ इंटरनेशनल उसके परिवहन एवं वैज्ञानिक निस्तारण की जिम्मेदारी निभा रहा है।

नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी नीरज कुकरेती ने बताया कि यात्रा अवधि के दौरान ष्कैरी मी बैक पॉलिसीष् के माध्यम से अब तक 7 टन कूड़ा केदारनाथ धाम से गौरीकुंड लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और श्रद्धालुओं के सहयोग से केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का प्रयास लगातार किया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.