गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर मांगा जवाब

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2026 5:38 अपराह्न

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस और अन्य बल प्रयोग की घटनाओं की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि छात्र शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगों पर संवाद करने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए, जिनमें महिला छात्राएं भी शामिल थीं।

पत्र में राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल की भी खबरें सामने आई हैं। उन्होंने एक घायल छात्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वह गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी आंख की रोशनी प्रभावित होने की आशंका है। इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की भी उन्होंने मांग की।

गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित पत्र में राहुल गांधी ने दो प्रमुख सवाल उठाए। पहला, क्या छात्रों के खिलाफ पेलेट गन सहित बल प्रयोग की मंजूरी गृह मंत्रालय की ओर से दी गई थी, और यदि नहीं, तो इसका आदेश किसने दिया? दूसरा, प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद वे लोग कौन थे, जो छात्रों पर लाठी चलाते दिखाई दिए, और उनकी तैनाती किसके आदेश पर की गई?

राहुल गांधी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

उधर, इस मामले पर केंद्र सरकार या गृह मंत्रालय की ओर से पत्र में उठाए गए आरोपों और सवालों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
  • ​KBC के मंच पर उत्तराखण्ड के लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहनाई पहाड़ी टोपी
  • सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अफसरों को अल्टीमेटम : टूटी सड़कें मिलीं तो तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक दुरुस्त होंगी खोदी गई सड़कें
  • सीएम धामी ने कई योजनाओं को दी करोड़ों की मंजूरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • ​मेडिकल एजुकेशन का नया हब बनता उत्तराखण्ड, हर जिले में मेडिकल कॉलेज
  • ज्योतिर्मठ में भालू के आतंक से दहशत, जनहानि पर फूटा लोगों का गुस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.