कोटद्वार । नगर निगम के मोटाढांक क्षेत्र में एक युवक में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है । युवक हाल ही में कर्नाटक से कोटद्वार आया था जिसे प्रशासन के द्वारा होम क्वारंटीन किया गया था ।
डॉ. अनुभव नेगी व वार रुम से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरनिगम क्षेत्र के मोटाढांग निवासी 39 वर्षीय युवक कर्नाटक से बीती 21 जुलाई को कोटद्वार आया था। प्रशासन ने युवक को होम क्वारंटाइन कर दिया था। बीती 28 जुलाई को युवक ने स्वास्थ्य विभाग को बताया था कि उसे बुखार और खांसी की शिकायत हो रही है। जिस पर स्वास्य विभाग ने युवक को कोविड केयर सेंटर कौड़िया में भर्ती कराया था । 29 जुलाई को युवक का सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया । आज (शनिवार) को युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।




Discussion about this post