गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44735 लोगों ने लिया भाग; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में मानसून के बाद जारी रहेंगे जन शिविर: डीएम

शेयर करें !
posted on : जुलाई 23, 2026 8:56 अपराह्न
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44,735 लोगों ने लिया भाग
  • सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प धरातल पर, दून में 568 से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना जनता का भरोसेमंद मंच, 14,500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
  • सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य भर में सेवा सुशासन और समर्पण की थीम आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन द्वार के कार्यक्रम के माध्यम से जनसमस्याओं के निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण जनता का भरोसा जीतने में भी कामयाब साबित हुआ है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य भर में चल रहे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत सुशासन को जनता के बीच पहुंचना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश किसी क्षेत्र में जन-जन की सरकार जन-जन का द्वार कार्यक्रम रद्द हुआ है तो मानसून के बाद उन क्षेत्रों में जन शिविर दोबारा लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून के बाद जिले के दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम जारी रहेंगे।

देहरादून जनपद में बीते 4 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत जिले की समस्त विकासखंडो मे सफल आयोजन रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं देहरादून में आयोजित दो शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। मुख्यमंत्री की सीधे जनता से संवाद की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ बल्कि शिविरों में शिकायतों के निस्तारण पर भरोसा भी कायम रहा।

मुख्यमंत्री के 5 वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर पर आयोजित इन शिविरों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविरों में किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

जनपद देहरादून में आयोजित इन शिविरों में 44,735 लोगों ने प्रतिभाग किया। वहीं, विभिन्न प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं के लिए 560 लोगों ने आवेदन किया। शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा 14,500 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

इसके अलावा शिविरों में 848 जनसमस्याओं एवं शिकायतों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 568 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। साथ ही आम जनता को अपनी शिकायतों के निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पाने का एक अच्छा मंच भी मिल रहा है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
  • व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को बनाया जा रहा रोचक, विद्यार्थियों में बढ़ रही नवाचार की भावना
  • मतदाता सूची होगी त्रुटिरहित, प्रेक्षक ने बीएलओ को दिए पारदर्शिता के निर्देश
  • एक कॉल, हर मदद : 112 से जुड़ेंगी पुलिस, फायर और मेडिकल सेवाएं
  • जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम आशीष कुमार भटगांई
  • कोटद्वार : सिम्मलचौड़ में खुला नया आधार सेवा केंद्र
  • आपदा से अपराध तक हर मोर्चे पर अलर्ट रहें – एसपी सुरजीत सिंह पंवार
  • देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
  • पौड़ी गढ़वाल : स्कूटर से शराब की सप्लाई करने वाला शराब तस्कर चढा पुलिस के हत्थें
  • पौड़ी गढ़वाल : स्कूटर से शराब की सप्लाई करने वाला शराब तस्कर चढा पुलिस के हत्थें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.