गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू

शेयर करें !
posted on : जुलाई 23, 2026 7:41 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत लेखा संवर्ग के कुल 379 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 79/उ०अ०से०च०आ०/2026 दिनांक 21 जुलाई 2026 को प्रकाशित किया है।

आयोग के अनुसार इन पदों में लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार / कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) तथा कैशियर कम सहायक लेखाकार के पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

• विज्ञापन प्रकाशन की तिथि – 21 जुलाई, 2026 • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ – 26 जुलाई, 2026 • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 15 अगस्त, 2026 • आवेदन में संशोधन की तिथि – 18 अगस्त से 20 अगस्त, 2026 तक • लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनन्तिम तिथि – 12 अक्टूबर, 2026

FB IMG 1784638612951

पदों का विवरण

विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है –

1. लेखाकार (ब्रिडकुल) – 01 पद, वेतनमान लेवल-06, 35,400 – 1,12,400 रुपये 2. सहायक लेखाकार के 370 पद – उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि०, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन, जल विद्युत निगम, पर्यटन विकास परिषद्, जल संस्थान, ब्रिडकुल, निदेशालय विभागीय लेखा, जिला कोषागार अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, चम्पावत, बागेश्वर, निदेशालय कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा अभियोजन विभाग में। वेतनमान लेवल-05, 29,200 – 94,300 रुपये। इसमें सबसे अधिक 230 पद निदेशालय विभागीय लेखा में हैं। 3. कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा) (PTCUL) – 05 पद, लेवल-04, 27,200 – 86,100 रुपये 4. कैशियर कम-सहायक लेखाकार (विद्युत नियामक आयोग, देहरादून) – 01 पद, लेवल-04, 25,500 – 81,100 रुपये

कुल योग – 379 पद

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के साथ अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से संबंधित श्रेणी/उपश्रेणी का प्रमाण-पत्र तथा जिन पदों पर अनुभव मांगा गया है, वहां अनुभव प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों के चयन के लिए आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय Offline लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि फिलहाल अनन्तिम है, इसमें परिवर्तन होने पर सूचना आयोग की वेबसाइट और दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी। प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे, अभ्यर्थियों को वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा।

आयोग ने कहा है कि पदों की गणना एवं आरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है और भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट देखते रहें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को बनाया जा रहा रोचक, विद्यार्थियों में बढ़ रही नवाचार की भावना
  • मतदाता सूची होगी त्रुटिरहित, प्रेक्षक ने बीएलओ को दिए पारदर्शिता के निर्देश
  • एक कॉल, हर मदद : 112 से जुड़ेंगी पुलिस, फायर और मेडिकल सेवाएं
  • जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम आशीष कुमार भटगांई
  • कोटद्वार : सिम्मलचौड़ में खुला नया आधार सेवा केंद्र
  • आपदा से अपराध तक हर मोर्चे पर अलर्ट रहें – एसपी सुरजीत सिंह पंवार
  • देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
  • पौड़ी गढ़वाल : स्कूटर से शराब की सप्लाई करने वाला शराब तस्कर चढा पुलिस के हत्थें
  • पौड़ी गढ़वाल : स्कूटर से शराब की सप्लाई करने वाला शराब तस्कर चढा पुलिस के हत्थें
  • कांवड़ यात्रा में खाद्य गुणवत्ता से समझौता नहीं, विद्युत परिसंपत्तियों का कराएं सेफ्टी ऑडिट: आयुक्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.