बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला

शेयर करें !
posted on : जुलाई 22, 2026 12:15 पूर्वाह्न

देहरादून : राजधानी देहरादून में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पटेलनगर क्षेत्र का है, जहां एक कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि गोली निशाने पर नहीं लगी और युवक की जान बच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हरिद्वार के झबरेड़ा निवासी सन्नी देहरादून में पीजी संचालित करता है। पीड़ित का आरोप है कि 19 जुलाई 2026 की तड़के करीब 2:40 बजे शुभम नामक युवक ने उसे फोन कर पटेलनगर स्थित स्वास्तिक कैफे के पास मिलने के लिए बुलाया। सन्नी वहां पहुंचा तो शुभम अपने साथी युवराज और दो अन्य युवकों के साथ पहले से मौजूद था।

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान शुभम ने पिस्टल निकालकर सन्नी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर सन्नी के साथी मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद युवराज ने शुभम से पिस्टल लेकर दोबारा सन्नी पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन इस बार पिस्टल मिसफायर हो गई। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पटेलनगर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शुभम और युवराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार आरोपियों का जल्द पता लगाया जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.