मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 20, 2026 11:14 अपराह्न

कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे से सटे कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र से करीब पांच किमी दूर कालेश्वर में पर्यटन विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। रखरखाव के अभाव में यह सुविधा शोपीस बनकर रह गई है, जबकि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवाजाही करते हैं।

कालेश्वर क्षेत्र में परिवहन विभाग का कार्यालय, रेलवे स्टेशन, गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस तथा औद्योगिक स्थित हैं। इन कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय बंद होने से स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय का निर्माण पूर्व विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी के कार्यकाल में कराया गया था, लेकिन लंबे समय से इसमें कोई कर्मचारी तैनात नहीं है और न ही इसके संचालन एवं रखरखाव की कोई व्यवस्था की गई है।

स्थानीय निवासी सुनील चैहान ने बताया कि यहां पर कई कार्यालयों के होने के चलते प्रतिदिन लगभग 150 से 200 लोगों का आवागमन होता है। इसी को देखते हुए यहां पर इस शौचालय को बनवाया गया था लेकिन हालात यह है कि यह शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके पर्यटन विभाग की ओर से शौचालय की सुध नहीं ले रहा है। आशीष, अरुण, मनोज और अजय ने विभाग से शौचालय का शीघ्र संचालन शुरू करने तथा नियमित रखरखाव की व्यवस्था करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और पर्यटन विभाग से जनहित में बंद पड़े शौचालय को जल्द चालू कराने की मांग की है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता, महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम
  • कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
  • लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान
  • ग्रोथ सेंटरों को बाजार से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने तय किया रोडमैप
  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • गांव की चौखट पर पहुंचा प्रशासन, हरगढ़ शिविर में शिकायतों का हुआ समाधान
  • 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जन संवाद कार्यक्रम में डीएम विशाल मिश्रा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 21 में से 12 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
  • बारिश बनी आफत : यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.