शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जन संवाद कार्यक्रम में डीएम विशाल मिश्रा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 21 में से 12 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 20, 2026 4:27 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान गिंवाड़ी गांव निवासी अनूप भट्ट ने अवगत कराया कि भूस्खलन के कारण उनके आवासीय भवन का पुश्ता ढह गया है, जिससे भवन को नुकसान पहुंचने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाड़व के शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष फते सिंह नेगी ने सड़क से विद्यालय तक पहुंच मार्ग तथा विद्यालय भवन की क्षतिग्रस्त सीढ़ियों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
डालसिंगी-झिरोका-सेमचारी सड़क निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मोटर मार्ग निर्माण कार्य में वन विभाग द्वारा अनावश्यक आपत्तियां लगाए जाने की शिकायत दर्ज कराते हुए सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर प्रकरण का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
क्यूंजा गांव की गंगा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पुनः सर्वेक्षण कराने की मांग की, ताकि पात्र एवं वंचित परिवारों को भी योजना का लाभ मिल सके। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधि अर्जुन कंडारी ने विकासखंड जखोली के पलोट, उदियाणगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने की समस्या उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डालसिंगी निवासी अजीत सिंह ने मोटर मार्ग निर्माण के दौरान काश्तकारों के खेतों का कटान होने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही सुशासन का मूल आधार है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल में दर्ज शिकायतों की समीक्षा भी की। एल-1 पर 118 जबकि एल-2 पर 24 शिकायत निस्तारण हेतु लंबित हैं। जिनके शीघ्र निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चैधरी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, प्रभारी शिकायत निवारण केंद्र विनोद कुमार, जल संस्थान, जल निगम, लोनिवि, एन एच, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, उद्यान, समाज कल्याण, बाल विकास, सेवायोजन विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी व शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : 7 सितम्बर को कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की होगी आकलन परीक्षा
  • ​कोटद्वार : मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया राज्य निर्माण के संकल्प को पूरा करने का प्रण
  • पौड़ी गढ़वाल में 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI के हवाले, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
  • ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा
  • महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त वेणीमाधव दास की 74वीं पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
  • गढ़वाली भाषा दिवस : अपणी भाषा, अपणी पच्छ्याण
  • दूध बेचकर हर माह 12 हजार रुपये तक कमा रहीं लक्ष्मी देवी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.