मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रेड अलर्ट : देहरादून और टिहरी में 20 जुलाई को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

शेयर करें !
posted on : जुलाई 20, 2026 4:20 अपराह्न

देहरादून/नई टिहरी। उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन ने सोमवार, 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

देहरादून जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा रविवार शाम 6:30 बजे जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून तथा एनडीएमए के National Disaster Alert Portal से प्राप्त अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इसी के मद्देनजर देहरादून में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार देहरादून जनपद के समस्त शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 20 जुलाई को पूर्णतः बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उधर, टिहरी गढ़वाल में भी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 20 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

टिहरी प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित प्रधानाचार्य या प्रबंधक के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोनों जिलों के प्रशासन ने आमजन से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा वर्षा के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता, महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम
  • कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
  • लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान
  • ग्रोथ सेंटरों को बाजार से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने तय किया रोडमैप
  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • गांव की चौखट पर पहुंचा प्रशासन, हरगढ़ शिविर में शिकायतों का हुआ समाधान
  • 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जन संवाद कार्यक्रम में डीएम विशाल मिश्रा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 21 में से 12 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
  • बारिश बनी आफत : यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.