मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनसेवा शिविर सुशासन का सशक्त माध्यम, अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: भूपेंद्र सिंह कंडारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 19, 2026 10:32 अपराह्न

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों में 4 जुलाई से 19 जुलाई तक बहुउद्देशीय जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन को मौके पर ही उपलब्ध कराता रहा। अभियान का समापन रविवार को विकासखंड द्वारीखाल में आयोजित अंतिम जनसेवा शिविर के साथ हुआ।

शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति तक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं तथा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार करने के साथ ही सरकार और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रहे हैं।

द्वारीखाल में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 182 आवेदन एवं प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 495 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान कृषि एवं उद्यान विभाग ने 16 लाभार्थियों को उर्वरक एवं कृषि यंत्र वितरित किए। ग्रामोत्थान/एनआरएलएम के माध्यम से 24 स्वयं सहायता समूहों/लाभार्थियों ने लगभग 10 हजार रुपये के उत्पादों का विक्रय किया। बाल विकास विभाग ने 2 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग ने 60 तथा आयुष विभाग ने 25 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियां वितरित कीं। राजस्व विभाग ने 4 लोगों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र सहित अन्य राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराईं। समाज कल्याण विभाग ने 15 पात्र व्यक्तियों का दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन संबंधी सत्यापन किया। वहीं पशुपालन विभाग ने 8 लाभार्थियों को गोट वैली (बकरीपालन) योजना के अंतर्गत चेक वितरित किए।

इस अवसर पर सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख बीना राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा, विक्रम सिंह बिष्ट एवं अर्जुन सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता, महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम
  • कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
  • लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान
  • ग्रोथ सेंटरों को बाजार से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने तय किया रोडमैप
  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • गांव की चौखट पर पहुंचा प्रशासन, हरगढ़ शिविर में शिकायतों का हुआ समाधान
  • 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जन संवाद कार्यक्रम में डीएम विशाल मिश्रा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 21 में से 12 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
  • बारिश बनी आफत : यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.