रविवार, जुलाई 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रामलाल प्रकरण में न्याय की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2026 9:42 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के कोठली गांव निवासी रामलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। भाकपा (माले) के नेताओं और मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि थराली थाना क्षेत्र के कोठली गांव निवासी रामलाल गत फरवरी माह में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। जिनकी बाद में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने घटना को हत्या बताते हुए थराली थाने में तहरीर दी थी और संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी बताए थे। इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया। परिजनों ने आरोप लगाया गया है कि जिस स्थान पर रामलाल घायल मिले थे वहां सामान्य रूप से गिरने से इतनी गंभीर चोट लगना संभव नहीं थी। घटनास्थल पर खून से सने पत्थरों की स्थिति हत्या की आशंका को और मजबूत करती है। इसके बावजूद छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी और राज्य कमेटी सदस्य किशोरी लाल ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस प्रकरण में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराएं लगाई जाए।  उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस दौरान मृतक के पुत्र बादल कुमार, श्याम लाल, राकेश कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जीएमएस रोड से कण्डोगल तक एमडीडीए का शिकंजा, दो अवैध निर्माण सील, नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
  • हरेला प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व, पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन – सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार
  • आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी और प्रशिक्षण है सबसे बड़ी ताकत – कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
  • गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
  • मानसून में आपदा एवं डेंगू रोकथाम को लेकर डीएम सख्त; सफाई व्यवस्था, जलभराव, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभागों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश
  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट; डीएम के निर्देश- क्यूआरटी, आपदा प्रबंधन तंत्र और राहत एजेंसियां 24 घंटे रहे सक्रिय
  • दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के उपचार का जिम्मा उठाएगा जिला प्रशासन, आरबीएसके से अधिक खर्च पर राइफल क्लब फंड से मिलेगी सहायता
  • 18–22 जुलाई तक उत्तराखण्ड में भारी बारिश का अलर्ट
  • रिखणीखाल से लापता नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, युव​​क गिरफ्तार
  • ऑपरेशन प्रहार : 3.82 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.