शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने को सड़कों पर उतरे शिक्षक

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2026 3:27 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने गोपेश्वर में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया।

प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले संघ के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षकों ने गोपेश्वर के कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आरटीई एक्ट के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लगातार उठाने के बावजूद अभी तक सरकारी स्तर से कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अनिवार्यता को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने औपबंधिक शिक्षकों को भी टीईटी से मुक्त रखने की मांग उठाई। वक्ताओं न कहा कि पुराने पेंशन की बहाली कर सेवानिवृत्त शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि शिक्षक लगातार इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। टीईटी की अनिवार्यता ने तो शिक्षकों के भविष्य को रसातल की ओर अग्रसर कर दिया है। इससे शिक्षक अपने भविष्य को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि इन मांगों को लेकर यदि सरकार ने गंभीर पहल नहीं की तो फिर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के जिला मंत्री मुकेश नेगी, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह फरस्वाण, मीडिया प्रभारी विनोद देवली, बरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, संयुक्त मंत्री महिपाल चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष यद्धुवीर बिष्ट, संगठन मंत्री कर्णसिंह नेगी, आडिटर मुकेश बिष्ट, नंदानगर के ब्लाॅक अध्यक्ष प्रेम नौटियाल, कर्णप्रयाग के त्रिलोक सिंह नेगी, गैरसैण के पुष्कर बिष्ट, जोशीमठ के विनोद बिष्ट, नारायणबगड के परमानंद सती, थराली के सुरेंद्र फरस्वाण, देवाल के दर्शन धपोला तथा दशोली के अध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वाण आदि ने विचार व्यक्त किए।

धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षक नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा राज्य के शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इन सभी मांगों के तत्काल निस्तारण की गुहार लगाई गई है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.