शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एकेश्वर जनसेवा शिविर में 123 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2026 3:32 पूर्वाह्न

एकेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड एकेश्वर सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। शिविर में कुल 123 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. डॉ. राजेंद्र प्रसाद अण्थवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित यह अभियान सरकार की जनकल्याणकारी सोच का सशक्त उदाहरण है। जनसेवा शिविरों के माध्यम से सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ऐसे शिविर शासन और जनता के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिकतम लाभ उठाने तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया। कृषि विभाग ने 6 किसानों को पौधे, उर्वरक एवं कृषि यंत्र वितरित किए। उद्यान विभाग ने 13 किसानों को सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए। रीप एवं एनआरएलएम ने 10-10 लाभार्थियों को उत्पादन एवं विपणन संबंधी सहयोग प्रदान किया। बाल विकास विभाग ने 3 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की। स्वास्थ्य विभाग ने 35 तथा आयुष विभाग ने 36 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। राजस्व विभाग ने 2 कृषकों को आय प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए, जबकि पशुपालन विभाग ने 8 पशुपालकों को पशुओं के लिए दवाइयां वितरित कीं। 

शिविर में 54 शिकायतें एवं आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनमें से 51 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लोगों से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पंकज बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष पंकज पोखरियाल, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र भट्ट, खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा, एडीओ पंचायत बनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.