रविवार, जुलाई 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ मंदिर चढावा हेराफेरी मामले में एक और आरोपी धरा गया

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2026 3:34 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बदरीनाथ के पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान को एसआईटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। चैहान 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे।

बदरीनाथ मंदिर दान चोरी प्रकरण में एसआईटी की लगातार चल रही जांच के बीच पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदरीनाथ में एसआईटी की ओर से चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई है। राजेंद्र चैहान को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि गुरूवार सुबह ही पुलिस टीम ने बदरीनाथ मंदिर में पहुंचकर मंदिर के कंट्रोल रूम से पिछले माह की सभी सीसीटीवी हार्ड डिस्क कंप्यूटर व अन्य उपकरणों को अपनी कस्टडी में लिया था। एक्सपर्ट टीम ने हार्ड डिस्क की जांच की। बताया जा रहा है कि चैहान को सीसीटीवी फुटेज में 22, 25 तथा 29 जून को गणना कक्ष की नगदी की हेराफेरी करते हुए देखा गया था। एसआईटी टीम की द्वारा चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद राजेंद्र चैहान को शुक्रवार को करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया कि बदरीनाथ में ही आरोपी से और भी पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी प्रकरण में बीकेटीसी के अध्यक्ष का पीए प्रमोद नौटियाल पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। नौटियाल मौजूदा समय में जिला कारागार पुरसाडी में न्यायिक अभिरक्षा में है।

बीते दिनों बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित अनियमितता की जांच के बीच बीकेटीसी के चढ़ावे के रखरखावे से जुड़े रजिस्टर में ओवर राइटिंग पाई जाने पर खंजानची को हटा दिया गया था। इस मामले में बताया गया था कि मंदिर के लाकर में रखी हुई चांदी की मात्रा रजिस्टर में दर्ज प्रविष्ठि की तुलना में थोड़ा अधिक होने और रजिस्टर में ओवर राइटिंग पाए जाने के बाद खंजानची को इस पद से हटाए जाने के बाद अन्यत्र भेज दिया गया था। वैसे गुरूवार को ही बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की पड़ताल के लिए बीकेटीसी की ओर से गठित जांच टीम ने गुरूवार को ही अपनी 18 पन्नो की रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें चढ़ावा की चोरी रोकने के लिए कई सुझाव भी दिए गए है। गणना के दौरान ड्रेस कोड लागू करने, मंदिर परिसर तथा गणना केंद्र अछूते स्थानों को चिह्नित कर वहां नए सीसीटीवी कैमरे लगाने, निगरानी व्यवस्था को बेहतर तथा जबावदेह बनाने तथा श्रद्धालुओं को गणना कार्य से जोड़ने की निश्चित प्रक्रिया तय करने की बात कही गई है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून महायोजना-2041 : जनता के सुझावों से आकार ले रहा राजधानी का भविष्य, 10वें दिन हुडा कार्यालय में हुई जनसुनवाई, नागरिकों ने रखे विकास से जुड़े अहम सुझाव
  • जीएमएस रोड से कण्डोगल तक एमडीडीए का शिकंजा, दो अवैध निर्माण सील, नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
  • हरेला प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व, पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन – सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार
  • आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी और प्रशिक्षण है सबसे बड़ी ताकत – कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
  • गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
  • मानसून में आपदा एवं डेंगू रोकथाम को लेकर डीएम सख्त; सफाई व्यवस्था, जलभराव, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभागों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश
  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट; डीएम के निर्देश- क्यूआरटी, आपदा प्रबंधन तंत्र और राहत एजेंसियां 24 घंटे रहे सक्रिय
  • दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के उपचार का जिम्मा उठाएगा जिला प्रशासन, आरबीएसके से अधिक खर्च पर राइफल क्लब फंड से मिलेगी सहायता
  • 18–22 जुलाई तक उत्तराखण्ड में भारी बारिश का अलर्ट
  • रिखणीखाल से लापता नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, युव​​क गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.