शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 2:08 पूर्वाह्न

 

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट रोल (प्रारूप मतदाता सूची) का प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची में जिन मतदाताओं के विवरण में त्रुटियां, विसंगतियां हैं या जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, निर्वाचन आयोग उन्हें अपना नाम और विवरण सही कराने का एक बेहतरीन अवसर दे रहा है। ऐसे सभी मतदाताओं को नोटिस जारी कर विवरण दुरुस्त करने को कहा जा रहा है।

गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को इस संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ व एईआरओ के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। जिन मतदाताओं के विवरण में विसंगतियां हैं, उन्हें सुनवाई से कम से कम 7 दिन पहले नोटिस के जरिए सूचित किया जाएगा। मतदाताओं को अपनी विसंगति दूर करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 मान्य दस्तावेजों/प्रमाण पत्रों में से कोई भी एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ईआरओ और एईआरओ सुनवाई के बाद अपनी रिपोर्ट के साथ निर्धारित फार्म को डिजिटल रूप में दर्ज करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के कड़े निर्देश दिए कि विधानसभा और बूथवार विसंगतियों की सूची तैयार करें। सुनवाई के समय मतदाताओं को नोटिस की प्राप्ति रसीद अवश्य रखी जाए। इसके अलावा, सुनवाई केंद्रों पर पेयजल, फर्नीचर, शौचालय, पावर बैकअप और सुचारू नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं।

प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के अनुसार जनपद देहरादून की मतदाता सूची में कुल 11,90,805 मतदाता पंजीकृत है। इसमें 9369 सर्विस मतदाता तथा 10130 दिव्यांग मतदाता शामिल है। यदि आपका नाम मतदाता सूची में छूट गया है या उसमें कोई सुधार कराना है, तो निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई समय-सारणी का विशेष ध्यान रखें। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक, सभी आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 11 सितंबर, 2026 तक निर्धारित है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर, 2026 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे नोटिस मिलने पर समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण संबंधी त्रुटियों को ठीक करा लें।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • खैर के पेड़ों के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
  • पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत; 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती
  • देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तय, परिसीमन समेत कई विधेयकों का करेगी विरोध
  • हरेला महाअभियान : पौड़ी में एक ही दिन में एक लाख पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
  • देहरादून : युवक की संदिग्ध मौत, लोगों ने किया थाने का घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस बोली- दो दिन में होगा खुलासा
  • 18 व 19 जुलाई को सरस्वती विद्या मंदिर में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार – डॉ. राजकुमार उपाध्याय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.