शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में अगले सात दिन बारिश के आसार, 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 1:38 पूर्वाह्न

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने उत्तराखंड के लिए 14 से 20 जुलाई तक का जनपदवार मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। शुरुआत में बारिश का प्रभाव मुख्य रूप से पर्वतीय जिलों तक सीमित रहेगा, जबकि 17 जुलाई से पूरे राज्य में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मंगलवार (14 जुलाई) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और बौछारें पड़ने का अनुमान है। अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और अन्य मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

15 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं वर्षा के आसार हैं।

16 जुलाई को मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

17 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। हरिद्वार में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

18, 19 और 20 जुलाई को उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक से लेकर काफी अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अत्यधिक अधिक रहा। आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तय, परिसीमन समेत कई विधेयकों का करेगी विरोध
  • हरेला महाअभियान : पौड़ी में एक ही दिन में एक लाख पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
  • देहरादून : युवक की संदिग्ध मौत, लोगों ने किया थाने का घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस बोली- दो दिन में होगा खुलासा
  • 18 व 19 जुलाई को सरस्वती विद्या मंदिर में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार – डॉ. राजकुमार उपाध्याय
  • हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन
  • पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किए दर्शन-पूजन, आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
  • जहां भगवान विष्णु की पूजा में महिला और पुरुष पुजारी निभाते हैं समान भूमिका
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, डीएम गौरव कुमार ने किया पौधरोपण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.