शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर जाली नोट खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 14 दिनों में 12 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 1:28 पूर्वाह्न

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाली नोट खपाने की साजिश रच रहे एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पिछले 14 दिनों के भीतर की गई तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2.92 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा, नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का मुख्य निशाना धार्मिक स्थलों के आसपास की भीड़, छोटे दुकानदार और नकद लेन-देन वाले बाजार थे। आरोपियों की योजना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर जाली नोट आसानी से चलाने की थी।

तीन चरणों में कार्रवाई, नेटवर्क की परतें खुलीं

मामले की शुरुआत 28 जून को श्यामपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हुई, जब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 52,500 रुपये की जाली करेंसी बरामद की। पूछताछ के आधार पर 30 जून को पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को दबोचा। उनके कब्जे से 50 हजार रुपये के नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

इसके बाद 6 जुलाई को नगर कोतवाली पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 84,500 रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान मिले सुरागों के आधार पर विशेष टीम ने पंजाब में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.05 लाख रुपये के जाली नोट, एक प्रिंटर तथा तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गई।

धर्मनगरी को इसलिए बनाया था निशाना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हरिद्वार जैसे प्रमुख धार्मिक शहरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां नकद लेन-देन अधिक होने, अस्थायी दुकानों की संख्या ज्यादा होने और भीड़भाड़ के कारण जाली नोट आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसी वजह से गिरोह ने धर्मनगरी को अपना प्रमुख ठिकाना बनाया था।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके संपर्कों की तलाश की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि जाली नोटों की छपाई कहां हो रही थी और यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस का दावा है कि लगातार की गई कार्रवाई से गिरोह की कमर टूट गई है, हालांकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : हरेला पर्व पर गेप्स ने सिद्धबली आश्रम गुलर झाला में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • कोठली हत्याकांड में छह माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, माले ने उठाए सवाल
  • सावन आगमन के प्रतीक हरेला पर्व पर आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
  • हरेला पर जागेश्वर पहुंचे सीएम, पूजा-अर्चना के साथ किया पौधरोपण
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • देहरादून : युवक की संदिग्ध मौत, लोगों ने किया थाने का घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस बोली- दो दिन में होगा खुलासा
  • कैबिनेट ने 2.19 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • सेवा पखवाड़ा: गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, DM और SP ने किया स्वागत, जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया फीडबैक
  • सिलक्यारा टनल में हादसा : शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से झारखंड के 21 वर्षीय श्रमिक की मौत
  • उत्तराखंड: खाली प्लॉट में भरे पानी ने ली दो मासूमों की जान, नहाने के दौरान डूबने से मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.