शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में कोई नहीं बचेगा, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – सीएम धामी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 1:30 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर के दान चढ़ावा प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित जन-जन के द्वार, जन-जन की सरकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल पर दान राशि में अनियमितता या चोरी जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि घटना सामने आते ही सरकार ने गढ़वाल मंडलायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अपराधियों को संरक्षण देने की कोई नीति नहीं है। जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विपक्ष से भी इस मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की।

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी को लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान जनता की भावनाओं और नियमों के अनुरूप किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जिले में 25 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जो सरकार की आजीविका योजनाओं की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 465 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लगभग दो हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के माध्यम से धाम को भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक हेली एंबुलेंस सेवा के माध्यम से चमोली के 76 मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत 34 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। पर्यटन, होम-स्टे और निवेश के क्षेत्र में उत्तराखंड लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।  सीएम धामी ने कहा कि विकास में दलगत राजनीति का परित्याग किया जा रहा है। बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने तक ने कह दिया है कि विकास में सरकार भेदभाव नहीं कर रही है। यहां तक कि उन्होंने उनकी सरकार के पांच साला कार्यकाल की सराहना भी की है।

कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मुख्यमंत्री के पांच वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए चमोली में मेडिकल कॉलेज, विकास प्राधिकरण के नियमों में शिथिलीकरण और पोखरी में उप जिला चिकित्सालय की स्थापना सहित विभिन्न मांगें उठाईं। नगर पालिका चमोली गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत सीएम के पक्ष में स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर काबिना मंत्री व चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चैधरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, रामचंद्र गौड़, बलवीर घुनियाल, ऋषि प्रसाद सती, माधव सेमवाल, प्रेमसिंह राणा, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, जिला महामंत्री अरूण मैठाणी व विनोद कनवासी, सीएम को-आर्डिनेटर दलबीर दानू,  जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम विवेक प्रकाश समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.