शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीरोंखाल में आयोजित जनसेवा शिविर में 276 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ ‎

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 12:54 पूर्वाह्न

बीरोंखाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड बीरोंखाल सभागार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी, विभागीय सेवाएं तथा शिकायतों के निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं से कुल 276 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

‎शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड माटी कला बोर्ड की उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (दर्जाधारी मंत्री) अनुराधा वालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसेवा शिविर शासन और आमजन के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं, आवश्यक प्रमाणपत्रों, पंजीकरण तथा अन्य विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध हो रहा है।

‎उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

‎शिविर में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा 22 किसानों को कृषि सामग्री एवं पौध वितरित किए गए। बाल विकास विभाग ने 11 पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग ने 98 तथा आयुष विभाग ने 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक औषधियों का वितरण किया। समाज कल्याण विभाग ने 32 लाभार्थियों को वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया। राजस्व विभाग ने 13 लोगों को कृषक प्रमाण-पत्र एवं खाता-खतौनी की नकल उपलब्ध कराई। वहीं, रीप एवं एनआरएलएम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार 30 उत्पादों का विक्रय किया गया।

‎शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया तथा योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

‎इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, खंड विकास अधिकारी एस.एस. बुटोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान राजे सिंह, मंडल अध्यक्ष ओम पाल बिष्ट, यशवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस कर रही सियासत, तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम : महेंद्र भट्ट
  • मतदाता सूची में नाम सत्यापन एवं संशोधन के लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
  • लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर स्थानीय वाहनों को मिली राहत
  • बागेश्वर में 22 जुलाई को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
  • पौड़ी गढ़वाल : जमरिया के दो किसानों ने सेब बागवानी से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री का हरित संदेश, मालाग्राम में किया सघन पौधरोपण
  • पौड़ी गढ़वाल: हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
  • देवप्रयाग में रोडवेज बस और कार की टक्कर, चार लोग घायल
  • पौड़ी गढ़वाल : सामुदायिक मध्यस्थता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
  • सतपुली में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान, निरीक्षण में नहीं मिला कोई बाल श्रमिक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.