शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन कार्यक्रम में दर्जनभर जनसमस्याओं की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 12:16 पूर्वाह्न

पौड़ी : जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित एक दर्जन से अधिक शिकायतों की सुनवाई की। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता, गंभीरता और जवाबदेही के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा शिकायतकर्ता को समय से राहत मिलनी चाहिए। 

जनता मिलन कार्यक्रम में श्रीनगर के स्वीत गांव निवासी दिनेश सिंह रावत द्वारा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से प्रभावित भूमि के सापेक्ष देय ब्याज राशि के भुगतान संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि बैठक समाप्त होते ही शिकायतकर्ता से आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर प्रकरण का परीक्षण करते हुए नियमानुसार ब्याज राशि के भुगतान की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। तहसील पौड़ी के केवर्स ग्रामवासियों ने पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को बैठक समाप्त होते ही शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं, कलियासौड़ निवासी मदनलाल की पेयजल शिकायत पर अवर अभियंता को आज हीं मौके पर भेजकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने अन्य शिकायतों पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्व रुप से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 

जनता मिलन कार्यक्रम व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों और फरियादों का जिलाधिकरी के  निर्देशों के अनुपाल में विभागीय अधिकारियों द्वारा समयबद्व रुप से प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसमें विकासखण्ड पोखड़ा के ग्राम ऐरोली मल्ली निवासी मनोहर प्रसाद पंत की चौबट्टाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत 24 माह के बकाया मानदेय के भुगतान संबंधी शिकायत का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए लम्बित 30,000 की धनराशि के रुप में समस्त बकाया मानदेय भुगतान कराया गया। थलीसैंण के ग्राम रण्डोला, निवासी बालम सिंह की नगर पंचायत थलीसैंण सम्बंधी बिल भुगतान की शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करायी गयी। इसी प्रकार ग्राम बैरागणा ढाडरी, पट्टी नांदलस्यूं, तहसील पौड़ी निवासी विजयलाल की पेयजल आपूर्ति बाधित होने संबंधी शिकायत पर जल संस्थान की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। जांच में मुख्य पाइपलाइन सुचारु पाई गई, जबकि शिकायतकर्ता की पाइपलाइन चोक होने की पुष्टि हुई। इस पर  मरम्मत कर घर तक जलापूर्ति बहाल कर दी गई है। इसी प्रकार अन्य शिकायतों की मॉनिटरिंग कर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। 

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, एडीएम एफ आर चौहान, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ रमेश चंद्र, सीएमओ डॉ शिवमोहन शुक्ला, सीवीओ डॉ विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेय सयाना, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार चंद, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान टी.एस. रावत, विद्युत अभिनव रावत, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई परशुराम चमोली, जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन सिंह भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, जिला खनन अधिकारी अनिल मुयाल, ईओ नगर पालिका संजय कुमार सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.