रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 13, 2026 5:11 अपराह्न
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 14 नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वार्ड संख्या-9, नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के निवासियों ने लॉ कॉलेज मुख्य गेट से बहने वाले नाले की मरम्मत की मांग उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, अधिशासी अभियंता जल संस्थान तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ज्योतिर्मठ निवासी राजेंद्र लाल की ग्राम गणाई में भू-धंसाव एवं संभावित विस्थापन की समस्या पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग को एसआरएफ मद के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
नंदप्रयाग निवासी जय सिंह ने जैंती-भटकोटी मोटर मार्ग निर्माण से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कर्णप्रयाग को ‘मेरा गांव-मेरी सड़क’ योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण की संभावनाओं का परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता पूनम रावत की रोजगार सम्बन्धी शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रीप परियोजना के माध्यम से खंड विकास अधिकारी गैरसैंण के समन्वय से उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
काण्डई निवासी वीरेंद्र सिंह की आवास सम्बन्धी शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का सर्वे प्राथमिकता से सुनिश्चित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
विपिन फरस्वाण ने दो अनाथ बच्चों की शिक्षा एवं भरण-पोषण के लिए सहायता उपलब्ध कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को समन्वय बनाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चों को शिक्षा एवं अन्य शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या भी समय से उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.