शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड सरकार की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व योजना के तहत नैनीताल से 37 श्रद्धालु रवाना

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 12:10 पूर्वाह्न

हल्द्वानी : उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026” के अंतर्गत सोमवार को जनपद नैनीताल से 37 श्रद्धालुओं का दल गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से श्रद्धालुओं के दल को नैनीताल-ऊधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर देहरादून के लिए रवाना किया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार की यह अत्यंत सराहनीय और जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से ऐसे श्रद्धालुओं को भी पवित्र तीर्थ यात्रा का अवसर मिल रहा है, जो विभिन्न कारणों से यात्रा नहीं कर पाते थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यात्रियों के लिए आवागमन, आवास, भोजन, चिकित्सा तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा तथा प्रदेश एवं देश की समृद्धि की कामना की।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि नैनीताल जनपद से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल देहरादून पहुँचेगा, जहाँ उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से आए श्रद्धालुओं का समागम होगा। इसके उपरांत हर्रावाला (देहरादून) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 13 जनपदों से लाए गए पवित्र जल से भरे कलश भी सोमनाथ धाम ले जाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस विशेष धार्मिक यात्रा के अंतर्गत यात्रियों के लिए वातानुकूलित रेल यात्रा, आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन एवं चिकित्सा सहित सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः निःशुल्क की गई हैं। यात्रा का उद्देश्य प्रदेशवासियों को भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि नैनीताल जनपद से इस यात्रा में 14 महिला एवं 23 पुरुष सहित कुल 37 श्रद्धालु शामिल हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.