रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चढ़ावा गबन जांच में बड़ा कदम, पुलिस ने कब्जे में लिए सीसीटीवी फुटेज

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2026 12:28 पूर्वाह्न

गोपेश्वर  (चमोली)। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की राशि की गणना के दौरान कथित गबन प्रकरण की जांच में पुलिस ने शनिवार को महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए दो जुलाई के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर मामले की गहन जांच करेगी।

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि निष्पक्ष विवेचना के लिए सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस जांच दल ने बीकेटीसी से गणना स्थल के सीसीटीवी फुटेज मांगे थे। बीकेटीसी ने पेन ड्राइव के माध्यम से संबंधित फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं।

गौरतलब है कि बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की गणना के दौरान कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि विवेचना के लिए पुलिस जिन दस्तावेजों और अभिलेखों की मांग कर रही है, उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

इधर, मामले की जांच के लिए बीकेटीसी द्वारा गठित चार सदस्यीय आंतरिक जांच समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है। संभावना है कि समिति सोमवार तक अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंप देगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बदरीनाथ मंदिर में तैनात जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां पहले से स्वीकृत थीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। सभी संबंधित कार्मिकों को कार्यस्थल पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। अब अध्यक्ष और सीईओ की अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कार्यस्थल नहीं छोड़ सकेगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
  • महिला आरक्षण पर देहरादून में हुंकार, मानसून सत्र में बेशर्त लागू करने की उठी मांग
  • मुख्य सेवक के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल, मुख्यमंत्री धामी को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.