शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्यमंत्री मकवाना व डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जनसेवा शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2026 12:17 पूर्वाह्न

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” थीम के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू सभागार में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया गया। खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए सेवा पखवाड़ा अभियान की जानकारी दी।

शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, विद्यालयी शिक्षा, उद्योग, ग्रामोत्थान, सहकारिता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, सेवायोजन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, समाज कल्याण, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी।

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक लाभार्थी का विवरण सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। साथ ही राज्यमंत्री ने खिर्सू क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया, दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 12 बालिकाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने महिला सुविधा के लिए स्थापित सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का भी अवलोकन किया तथा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का निरीक्षण किया।

शिविर में क्षेत्रवासियों ने खिर्सू में पेयजल वितरण व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, समाज कल्याण पेंशन तथा श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर मलबा जमा होने जैसी समस्याएं उठाईं। इस पर जिलाधिकारी ने पेयजल वितरण लाइन का सर्वे कर नई योजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए तथा खंड विकास अधिकारी को ब्लॉक परिसर में पेयजल कनेक्शन तत्काल लेने को कहा। स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर मरीजों को “खुशियों की सवारी” के माध्यम से निकटस्थ अस्पताल पहुँचाने के निर्देश दिए। साथ ही  मोटर मार्ग पर मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। शिविर में समाज कल्याण पेंशन संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिकायतकर्ताओं का विवरण दर्ज कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” की भावना के साथ गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविरों का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविरों एवं ब्लॉक स्तर पर प्राप्त शिकायतों का यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित शिकायतकर्ताओं को इसकी सूचना भी अवश्य दी जाए तथा विभागीय अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से ग्राम स्तर पर उपस्थित रहकर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी पंचायत स्तर पर शिकायतों के प्रभावी समाधान में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की। 

शिविर में उद्यान विभाग ने 30 लाभार्थियों को कृषि यंत्र एवं पौध वितरित किए। होम्योपैथिक विभाग ने 79 तथा आयुर्वेदिक विभाग ने 87 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग ने 45 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। एनआरएलएम के माध्यम से 22 लाभार्थियों को उत्पादों की बिक्री एवं विपणन का लाभ मिला। कृषि विभाग ने 16 किसानों को कृषि यंत्र, पौध एवं उर्वरक वितरित किए। बाल विकास विभाग ने 17 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, टी-शर्ट वितरण, गोद भराई एवं अन्नप्राशन जैसी सेवाओं का लाभ दिया। उद्योग विभाग ने 15 लोगों को उद्योग संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं, जबकि सहकारिता विभाग 03 और राजस्व विभाग ने 4 लोगों को योजनाओं का लाभ दिया। ग्रामोत्थान रीप ने 22 लाभार्थियों को उत्पादन की बिक्री की।  इसके अलावा शिविर में कुल 21 शिकायतें दर्ज हुई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। 

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेय सयाना, जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.