शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चढ़ावे पर सवाल, प्राधिकरण पर बवाल, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2026 8:25 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित अनियमितता के विरोध और गोपेश्वर नगर क्षेत्र से जिला विकास प्राधिकरण को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय गोपेश्वर में विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार और बीकेटीसी अध्यक्ष का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस नगराध्यक्ष धीरेंद्र गरोडिया का कहना था कि बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच किसी सिटिंग जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने गोपेश्वर नगर क्षेत्र से जिला विकास प्राधिकरण को हटाने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि जब से प्राधिकरण अस्तित्व में आया है तब से लोगों को भवन बनाने के लिए नक्शा पास करवाने में काफी दिक्कतें आ रही है। प्राधिकरण के मानकों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में भवन बनने आसान नहीं है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण का तत्काल समाप्त कर देना चाहिए।

कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह बिष्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक चढ़ावा प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच शुरू नहीं होती और गोपेश्वर से प्राधिकरण को नहीं हटाया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इन मामलों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर व्यापक जनांदोलन शुरू किया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, सूर्य प्रकाश पुरोहित, भगत कनियाल, अरविंद नेगी, महेंद्र सिंह, रविंद्र बत्र्वाल, जयवीर नेगी, गोवर्द्धन टम्टा, सोहन आर्य आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
  • राज्य में “सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा” बना सुशासन की नयी पहचान, 73 कैम्पों में 64 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी, 22 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न; उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
  • धामी कैबिनेट के अहम फैसले : रिवर राफ्टिंग की नई नियमावली को मंजूरी, मदरसा बोर्ड का बजट होगा समाप्त
  • चढ़ावे पर सवाल, प्राधिकरण पर बवाल, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
  • दस साल से अधूरा कैंपस कॉलेज का सपना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.