गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बेहद भारी वर्षा की चेतावनी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2026 11:52 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 7 से 11 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए भारी से बेहद भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

आज 7 जुलाई को देहरादून, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई थी, पूर्वानुमान सही भी साबित हुआ। वहीं हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई  है। देहरादून, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पौड़ी में आकाशीय बिजली के साथ अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर पड़ने का अलर्ट भी सही साबित हुआ।

8 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना जताई गई है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

9 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा तथा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

10 जुलाई को नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और बिजली चमकने का दौर जारी रह सकता है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

11 जुलाई को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा और हरिद्वार तथा ऊधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। प्रशासन को भी आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.