गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारी बारिश से अचानक बाढ़, हाईवे बंद, कई घर, दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2026 12:53 पूर्वाह्न

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थथरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। बाढ़ के कारण कई घरों, दुकानों और सड़क किनारे खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा, जबकि डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़, मलबा और पत्थर थथरी कस्बे में आ गए, जिससे रिहायशी और व्यावसायिक भवनों को आंशिक नुकसान पहुंचा। कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ वाहन बाढ़ के तेज बहाव में बह गए। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक नुकसान का आधिकारिक आकलन जारी नहीं किया है।

घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं सफाई अभियान शुरू किया। मलबा हटाने के साथ सड़क संपर्क बहाल करने का कार्य तेजी से किया गया, जिसके बाद प्रभावित मार्गों पर यातायात सामान्य करने की कार्रवाई शुरू हुई।

डोडा के उपायुक्त कृष्ण लाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण थथरी के प्रेम नगर क्षेत्र, चिराला तहसील और बागना लिंक रोड पर भी मलबा और पत्थर आने की घटनाएं सामने आई थीं, जिन्हें समय रहते साफ कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटना बादल फटने की नहीं, बल्कि अत्यधिक वर्षा के कारण हुई है।

उपायुक्त ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी सूचना की पुष्टि जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम से करने की अपील की। प्रशासन ने कहा है कि जिले में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड बना ‘पूर्ण साक्षर राज्य’, पूरे किए NEP के मानक
  • श्रीराम के आदर्शों से ही सशक्त होगा राष्ट्र, हरिद्वार में बोले मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड : विधायक निधि से सड़क निर्माण में घोटाला, कागजों में बनी, जांच में 35.50 मीटर गायब
  • देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात
  • मुख्यमंत्री धामी ने डीबीटी (वन क्लिक) से 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ की पेंशन राशि की जारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹495 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे चोरी के आरोप के मामले में आरोपी कर्मचारी को किया गया निलंबित
  • शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 50 दिन की बढ़ी समय सीमा, लेकिन शिक्षक संघ ने उठाया बड़ा सवाल
  • ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमले, होर्मुज में टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा तनाव
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला, आरोपी कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज, बीकेटीसी ने किया निलंबित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.