रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एकेश्वर को 75 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, सतपाल महाराज ने किया शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : जुलाई 5, 2026 9:44 अपराह्न

चौबट्टाखाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत रविवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री तथा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखंड एकेश्वर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को विकास योजनाओं की सौगात दी, विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

कैबिनेट मंत्री ने मज्याड़ी, अमुली, ग्वाडमल्ला, पणखेत सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन तथा सशक्त मंडल-सशक्त संगठन के अंतर्गत आयोजित बैठकों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 1.8 किलोमीटर लंबे मज्याडी-गोची गांव-पिलखेत मोटर मार्ग (द्वितीय चरण, स्टेज-1) तथा 20 लाख रुपये की लागत से विकासखंड मुख्यालय एकेश्वर में टाइप-2 भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। प्रस्तावित सतपुली एवं स्यूंसी झील परियोजनाएं क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देंगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क के विस्तार और पंचायत भवनों के निर्माण से ग्राम पंचायतें अधिक सशक्त होंगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सुयश रावत, कमल किशोर, बृजमोहन, राकेश नैथानी, सुनील, वेद प्रकाश वर्मा, नरेंद्र डंडरियाल, देवेंद्र भट्ट, पंकज, जगदंबा, रमेश डंडरियाल, जयपाल, सुखदेव सिंह, दीपक डंडरियाल, दीपक ग्वाड़ी, हरवेंद्र सिंह, देवेश सुंदरियाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.