रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसआईआर : शहरों में घटेंगे मतदाता, गांवों में होगी बढ़त

शेयर करें !
posted on : जुलाई 5, 2026 9:46 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान के चलते शहरों में मतदाताओं की संख्या घटने तथा गांवों में वोटरों की संख्या बढ़ने के आसार बन रहे हैं।

दरअसल उत्तराखंड में भी मौजूदा दौर में मतदाता विशेष गहन पुर्नरीक्षण अभियान जोर शोर से चल रहा है। इसके तहत 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं का विशेष पुर्नरीक्षण अभियान में कई मतदाता अब अपने निश्चित स्थानों पर ढूंढे नहीं मिल पा रहे है। खास कर नगरीय क्षेत्रों में तो इस तरह के मतदाता गायब ही नजर आ रहे हैं। एसआईआर के तहत इस तरह के मतदाता अब वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में नगरों में मतदाताओं की संख्या घट रही है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एसआईआर अभियान के तहत तमाम मतदाता ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसा इसलिए भी कि पुराने मतदाता नौकरी पेशा होने के कारण दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं। कई मतदाता तो रिटायर होने के बाद अपने मूल स्थानों को निकल गए हैं। गोपेश्वर में तो कई कारोबारी अथवा मजदूर भी अब अपने-अपने स्थानों को चले गए हैं। इसके चलते मतदाता ढूंढे नहीं मिल पा रहे है। एसआईआर के तहत इस तरह के मतदाता वोटर लिस्ट में  छोड़ दिए जाएंगे। यह स्थिति ग्रामीण इलाकों में नहीं है। इससे समझा जा रहा है कि अब जबकि विधानसभा चुनाव होने हैं तो मतदाता विशेष गहन पुर्नरीक्षण अभियान के तहत नगरीय क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या घट जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में तो मतदाताओं की संख्या में इजाफा होगा। ऐसा इसलिए भी कि अब दो जगह नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करने की पहले से चली आ रही परंपरा भी एसआईआर से समाप्त हो जाएगी। उत्तराखंड में तो शहर में रह रहे लोग अब गांवों में ही अपना नाम दर्ज करने की मुहिम में जुट गए हैं। अब मतदाता दो स्थानों पर अपना नाम दर्ज करने से इसलिए भी बच रहे है कि इसमें दंड का प्रावधान भी किया गया है। ज्यादातर लोगों ने गांवों को ही अपना मूल आधार बनाने का मन बना लिया है। पंचायत से लेकर विधानसभा तक पहुंचने का इरादा जताए तमाम लोगों ने अपने मूल गांवों को तरजीह देनी शुरू कर दी है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि अब नगरीय क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या घटेगी और गांवों में मतदाताओं की संख्या में इजाफा होगा। इस तरह के हालातों से विधानसभा के दावेदारों ने पहले ही भांप लिया है। यही वजह है कि विधानसभा के तमाम दावेदारों ने गांवों की पगडंडियां नापनी शुरू कर दी है।

बताते चलें कि पिछले पंचायत चुनाव में नगर निकायों में रह रहे तमाम लोगों ने दावेदार के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इनमें कई दावेदार जीत दर्ज करने में सफल रहे। चुनाव आयोग ने एक ही जगह वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने का प्रावधान किया था। इसके बावजूद नगरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों जगह नाम दर्ज होने के चलते विजयी उम्मीदवारों के विरूद्ध न्यायालयों में मामले चल रहे हैं। ऐसे में जीत दर्ज करने वाले दावेदारों की कुर्सी जाना तय माना जा रहा है। इसी के चलते अब तमाम लोगों ने अपने मूल गांवों की ओर एक ही स्थान पर नाम दर्ज कराने का मन बनाया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.