शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

 सेवा पखवाड़े का आगाज़, 219 करोड़ की 51 परियोजनाओं की सौगात

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2026 8:37 अपराह्न

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार ने शनिवार से ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़े की शुरुआत की। ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद की 219 करोड़ से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पांच वर्ष से अधिक समय तक उत्तराखंड का नेतृत्व करने पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिए हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून, भू-कानून, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे के विकास जैसे कदमों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड अब विकास और निवेश का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार के लिए यह अवसर उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को विकसित और श्रेष्ठ राज्य बनाना है। इसके लिए आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां दी गई हैं। साथ ही लखपति दीदी योजना, होमस्टे, स्टार्टअप नीति और एक जनपद-दो उत्पाद जैसी योजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्य, डॉ धन सिंह रावत,  खजान दास,  भरत चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट, विधायक  प्रेमचंद अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान,  बृज भूषण गैरोला,  सुरेश गड़िया,  सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल,  विनोद चमोली, सहदेव सिंह पुंडीर, मेयर ऋषिकेश  शंभू पासवान, मेयर देहरादून  सौरभ थपलियाल, सचिव  शैलेश बगौली,  विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
  • टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.