बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के तीन मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2026 4:02 अपराह्न
हरिद्वार : आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को विधानसभा संख्या-35 हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 32, 33 एवं 34 का क्षेत्र भ्रमण कर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत  मतदाता सूची संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार हरिद्वार, संबंधित बीएलओ एवं स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्र फार्म के वितरण एवं संग्रहण की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थल संख्या 32 की बीएलओ विनीता शर्मा ने बताया कि कुल 1118 मतदाताओं को गणना प्रपत्र  वितरित किए गए हैं, जिनमें से 330 फार्म अब तक प्राप्त नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया कि इस मतदेय स्थल में चंडीपुल के निकट स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र भी शामिल है, जहां मतदाताओं तक पहुंचने में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मतदेय स्थल संख्या 33 की बीएलओ मनोरमा ने जानकारी दी कि यहां 1020 मतदाताओं को फार्म वितरित किए गए, जिनमें से 195 फार्म अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। इस क्षेत्र में भी चंडीपुल के आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मतदाता शामिल हैं।  वहीं मतदेय स्थल संख्या 34 की बीएलओ हेमा जोशी ने बताया कि कुष्ठ आश्रम स्थित इस मतदेय स्थल पर 286 मतदाताओं को गणना प्रपत्र फॉर्म वितरित किए गए, जिनमें से 104 फार्म अभी तक प्राप्त नहीं हो सके हैं।
आयुक्त गढ़वाल मण्डल  आनन्द स्वरूप ने अधिकारियों एवं  बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए गणना प्रपत्र का समयबद्ध संग्रहण किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने बीएलओ को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर शेष मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मतदाताओं से भी अपील की कि वह एस आई आर के कार्य में सजगता के बूथ लेवल आफिसर्स का पूर्ण सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेन्द्र कुमार तहसीलदार सचिन कुमार बीएलओ एवं स्थानीय मतदाता मौजूद रहे।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.