मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

15.15 करोड़ से बना खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग, ग्रामीणों को मिली बेहतर सड़क सुविधा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 1, 2026 5:01 अपराह्न
चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत सीमांत जनपद चमोली के विकासखंड गैरसैंण में 15.375 किलोमीटर लंबा खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि इस मोटर मार्ग का निर्माण 15 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। सड़क निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं सर्वकालिक आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सड़क के निर्माण से कूनीगाड़ मल्ली, कूनीगाड़ तल्ली, कूनीगाड़ बिचली, कोठा, भण्डारीखोड़ सहित आसपास के अनेक गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच पहले की अपेक्षा अधिक आसान और तेज होगी।
मोटर मार्ग बनने से स्थानीय किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को अपने कृषि, बागवानी एवं अन्य स्थानीय उत्पादों को गैरसैंण तथा चौखुटिया के बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इससे परिवहन लागत में कमी आएगी, समय की बचत होगी तथा ग्रामीणों की आय और आजीविका को भी नई मजबूती मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निर्माण कार्य के दौरान विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि खजूरखाल – भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लगातार बारिश से हरिद्वार अलर्ट मोड पर, डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए त्वरित राहत एवं बचाव के निर्देश
  • REAP परियोजना से बदली चैतादेवी की तकदीर, पोल्ट्री फार्मिंग से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • डीएम गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग पेयजल योजना का किया निरीक्षण, व्यक्तिगत जल कनेक्शन कार्य में तेजी के निर्देश
  • स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारी बारिश के चलते दो दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता
  • मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड बेहाल: यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, दो कांवड़िए घायल, टिहरी की नौ सड़कें बंद
  • चंबा में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
  • पौड़ी गढ़वाल : आंगनबाड़ी केंद्र सपलोड़ी में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति किया जागरुक
  • यमकेश्वर में बीन नदी पर 150 मीटर डबल लेन सेतु निर्माण तेज, जल्द मिलेगी सुरक्षित आवाजाही की सौगात
  • देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.