मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत, छह घंटे बाद रेफर करने का आरोप

शेयर करें !
posted on : जून 30, 2026 5:21 अपराह्न

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। प्रसव पीड़ा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थराली में भर्ती कराई गई 32 वर्षीय गर्भवती महिला की रेफर किए जाने के दौरान एंबुलेंस में ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने करीब छह घंटे तक सामान्य प्रसव का भरोसा देकर महिला को भर्ती रखा, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसे कर्णप्रयाग रेफर किया गया।

परिजनों के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर तुरंत सीएचसी थराली लाया गया था। अस्पताल में लंबे समय तक इलाज चलता रहा, लेकिन स्थिति गंभीर होने के बावजूद समय रहते उच्च केंद्र के लिए रेफर नहीं किया गया। जब महिला की हालत अधिक बिगड़ गई, तब उसे कर्णप्रयाग भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में उसने दम तोड़ दिया।

मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। यह उसका तीसरा प्रसव था। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और समय पर रेफरल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग उठाई है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही मौत के कारणों और अस्पताल की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.