मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार समिति चुनाव में बवाल, BJP प्रदेश मीडिया सह संयोजक के साथ मारपीट!

शेयर करें !
posted on : जून 30, 2026 5:20 अपराह्न

हरिद्वार। हरिद्वार में थोक केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार समिति की प्रबंध कमेटी के चुनाव के दौरान सोमवार को जमकर विवाद हो गया। मतगणना से पहले हुए इस घटनाक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी और चुनाव लड़ रहे सुशील चौधरी ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने नगर कोतवाली हरिद्वार में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

घात लगाकर हमला करने का आरोप

भाजपा नेता विकास तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह माया देवी मंदिर मार्ग से महिला इंटर कॉलेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से मौजूद सुशील चौधरी, उनके भतीजे शिवम कुमार समेत करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

तिवारी का कहना है कि घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और पीआरडी जवानों के पहुंचने पर आरोपी दो वाहनों में सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को कथित आरोपियों के वाहनों के नंबर भी उपलब्ध कराए हैं।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप

वहीं चुनाव मैदान में उतरे सुशील चौधरी ने भी विकास तिवारी और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह एक महिला मतदाता को मतदान कराने के लिए मतदान केंद्र ले जा रहे थे, तभी रास्ते में विकास तिवारी और उनके साथियों ने महिला के साथ मारपीट की। सुशील चौधरी का आरोप है कि महिला मतदाता पर एक विशेष पक्ष के समर्थन में मतदान करने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चुनावी माहौल गरमाया

बताया जा रहा है कि थोक केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार समिति की प्रबंध कमेटी के चुनाव में 14 में से 11 निदेशक एक गुट के समर्थन में निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसी बीच हुई इस घटना ने चुनावी माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.