बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आगामी मानसून के दृष्टिगत सभी अधिकारी समयबद्ध ढंग से तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूर्ण करें – डीएम मयूर दीक्षित

शेयर करें !
posted on : जून 29, 2026 3:22 अपराह्न
  • जलभराव की समस्या रोकने के लिए नालों, नालियों एवं कलमठों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि, जर्जर विद्यालय भवनों में किसी भी दशा में पठन-पाठन संचालित न किया जाए
हरिद्वार : आगामी मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग तथा पीएमजीएसवाई सहित संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में नालों, नालियों एवं कलमठों की समुचित सफाई समय रहते सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में जर्जर अवस्था वाले विद्यालय भवनों का तत्काल चिन्हांकन कराया जाए तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे भवनों में किसी भी दशा में पठन-पाठन का संचालन न किया जाए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि संभावित आपदा अथवा आपातकालीन परिस्थितियों के मद्देनजर आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट अग्रिम रूप से तैयार रखे जाएं। वहीं सिंचाई विभाग को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुरक्षात्मक एवं प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मानसून अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा आपदा की सूचना प्राप्त होने पर सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके। इस दौरान बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी , अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान, जिला जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.