रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष, कांग्रेस का धरना प्रर्दशन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 31, 2020 5:20 अपराह्न

कोटद्वार । जिला कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, रिक्त पदो पर नियुक्तियां एवं पदोन्नति न होने सहित विधानसभा कोटद्वार में सुखरौ नदी पर बाढ सुरक्षा दीवार न बनाये जाने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए धरना प्रदर्शन किया तथा समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

देवीमंदिर स्थित तिराहे पर आयोजित धरना प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न विभागों में हजारों की संख्या में रिक्तियां होने के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने एक बार भी रिक्त पदो के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं की है, जिससे लाखों की संख्या में बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

उन्होने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई बार विज्ञप्ति जारी करते हुए बेरोगारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का भरसक प्रयास किया गया, पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विभाग में श्रेणी 3 के पद लभभग रिक्त हो गये हैं, इसी प्रकार से राज्य सरकार ने साढे तीन साल के कार्यकाल में शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों में अधीनस्त राजपत्रित श्रेणी-2 के पदों पर भी पदोन्नति लगभग बंद पड़ी हुई है, जिससे विभागीय कार्यालय मुखिया विहीन हो गये हैं, जिससे विभागों में काम काज न न होने से जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा कोटद्वार की बात करते हुए कहा कि विगत साढे तीन सालों में कोटद्वार की लगातार उपेक्षा हो रही है.

कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के के कार्यकाल में उनके अथक प्रयास से सुखरो नदी पर बाढ सुरक्षा कार्यो के लिए लगभग 33 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर शासनादेश निर्गत करवाकर जनता को राहत देने का प्रयास किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उक्त धनराशि को अवमुक्त न कर क्षेत्र के विकास को रोक दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जनहित में कोटद्वार विधानसभा के समग्र विकास के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत योजनाओं पर शीघ्र ही निर्माण कार्य करवाये जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन करते हुए जनता को प्रदेश सरकार की कथनी एवं करनी को उजागर करती रहेगी। कार्यक्रम को पार्षद सूरज प्रसाद कांति, मदन सिंह रावत, केएस चैहान ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, पार्षद गीता नेगी, विजय नारायण सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, पूर्व सचिव कृष्णा बहुगुणा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मीना बछवाण, मनवर सिंह आर्य, अनिल रावत, हरीश नेगी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी, विजय मेहरा, सुधाशू नेगी, नीरज बहुगुणा, विनीता भारती, रमेश खंतवाल, बलवीर सिंह रावत, राजेन्द्र गुंसाई, अंकुर भंडारी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, पुष्कर सिंह नेगी, जितेन्द्र भाटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.