शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, नारायणबगड़ के जीआईसी में घुसा मलबा, गौचर बाजार में जलभराव

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2026 1:50 अपराह्न

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के नारायणबगड़ और गौचर में अतिवृष्टि के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के साथ आए मलबे ने सरकारी भवनों, बाजार और सड़कों को अपनी चपेट में ले लिया। कई दुकानों में मलबा घुस गया, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग भी देर रात तक बाधित रहा।

जीआईसी नारायणबगड़ परिसर में घुसा मलबा

गुरुवार देर रात नारायणबगड़ ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) परिसर के पीछे जंगल क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के बाद पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा बहकर विद्यालय परिसर में आ गया। मलबे के तेज बहाव से विद्यालय के तीन कक्षा-कक्षों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। मलबा छात्रावास और कॉलेज परिसर में घुसने से विद्यालय कार्यालय, प्रधानाचार्य कक्ष सहित कई कमरों में पानी और मिट्टी भर गई। शुक्रवार सुबह विद्यालय परिसर पूरी तरह मलबे से पटा हुआ दिखाई दिया।

बाजार की दुकानों में घुसा मलबा, वाहन भी दबे

इंटर कॉलेज और अस्पताल के बीच बने नाले में अचानक आए उफान से भारी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर फैल गया। इसके चलते नारायणबगड़ बाजार की करीब एक दर्जन दुकानों में मलबा भर गया। मलबे की चपेट में आने से कई दोपहिया वाहन और कुछ हल्के चारपहिया वाहन भी आंशिक रूप से दब गए। व्यापारियों को काफी नुकसान होने की आशंका है।

हाईवे कई घंटे रहा बंद, सुबह खुला यातायात

बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से गुरुवार रात यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह सीमा सड़क संगठन (BRO) ने जेसीबी मशीनों की मदद से हाईवे से मलबा हटाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया।

गौचर बाजार भी जलभराव की चपेट में

भारी बारिश का असर गौचर में भी देखने को मिला। तेज बारिश के चलते बाजार क्षेत्र में जलभराव हो गया और कई दुकानों में पानी तथा मलबा घुस गया। शुक्रवार सुबह व्यापारी अपनी दुकानों से मलबा और पानी निकालते नजर आए।

प्रशासन नुकसान का कर रहा आकलन

बारिश थमने के बाद स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। विद्यालय परिसर, बाजार और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन भारी बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई की मांग
  • दून अस्पताल का दौरा कर आप ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार को घेरा
  • उत्तराखंड की मछली ने विदेश में बनाई पहचान, 30 टन निर्यात की तैयारी – मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा
  • हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ, अधिकारी समय पर पूरा करें काम – सचिव दीपक कुमार
  • Welcome To The Jungle Review: ‘वेलकम टू द जंगल’ रिव्यू: कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर का फुल डोज, थिएटर में हंसी की गारंटी
  • उत्तराखंड में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
  • बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग, तलवारें लहराते हुए बढ़े आगे, देहरादून में हाई अलर्ट, पुलिस को भी नहीं मिली लोकेशन
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
  • SIR-2026 विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भारत सरकार के केंद्रीय दल ने की समीक्षा
  • चमोली में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, नारायणबगड़ के जीआईसी में घुसा मलबा, गौचर बाजार में जलभराव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.