शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने एडीबी परियोजना के तहत पेयजल एवं आधारभूत विकास कार्यों का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2026 1:47 अपराह्न

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार को एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) द्वारा वित्त पोषित पेयजल एवं आधारभूत अवसंरचना परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों के क्रियान्वयन का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है और इसके पूर्ण होने के बाद कोटद्वार की पेयजल व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो। साथ ही, निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का भी पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि एडीबी परियोजना पूर्ण होने के बाद वार्ड संख्या 04 से 26 सहित पूरे नगर क्षेत्र के हजारों नागरिकों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। पुरानी एवं जर्जर पाइपलाइन की समस्याओं से राहत मिलेगी, जल आपूर्ति अधिक सुचारु होगी, पानी की बर्बादी कम होगी तथा भविष्य की बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मजबूत पेयजल व्यवस्था विकसित होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना कोटद्वार के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कर उन्हें शीघ्र लाभान्वित किया जाए।

इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक जतिन सिंह सैनी, सहायक अभियंता (AE) सुमित कुमार, कनिष्ठ अभियंता (JE) विश्रुत, डीएससी मैनेजर नरेंद्र सिंह तथा ठेकेदार प्रतिनिधि दीपक व्यास, विधायक प्रतिनिधि महेश नेगी (मुन्ना फौजी), कमल नेगी, दीपक गौड़ आदि उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति से अवगत कराते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई की मांग
  • दून अस्पताल का दौरा कर आप ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार को घेरा
  • उत्तराखंड की मछली ने विदेश में बनाई पहचान, 30 टन निर्यात की तैयारी – मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा
  • हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ, अधिकारी समय पर पूरा करें काम – सचिव दीपक कुमार
  • Welcome To The Jungle Review: ‘वेलकम टू द जंगल’ रिव्यू: कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर का फुल डोज, थिएटर में हंसी की गारंटी
  • उत्तराखंड में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
  • बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग, तलवारें लहराते हुए बढ़े आगे, देहरादून में हाई अलर्ट, पुलिस को भी नहीं मिली लोकेशन
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
  • SIR-2026 विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भारत सरकार के केंद्रीय दल ने की समीक्षा
  • चमोली में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, नारायणबगड़ के जीआईसी में घुसा मलबा, गौचर बाजार में जलभराव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.