शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2026 2:33 पूर्वाह्न
  • ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को बड़ी सफलता, 75 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • टनकपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 253 ग्राम हेरोइन बरामद; नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी

चम्पावत। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को आगे बढ़ाते हुए चम्पावत पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 253 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 जून को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली टनकपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने टनकपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान मनिहारगोठ क्षेत्र में रेलवे पटरी के समीप मोटरसाइकिल पर बैठे एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 253 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

21 वर्षीय युवक निकला तस्कर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम मंसूरी पुत्र सलीम मंसूरी, निवासी वार्ड संख्या-6, मीना बाजार, बनबसा, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई गई है।

मोटरसाइकिल, नकदी और मोबाइल भी बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 253 ग्राम स्मैक के अलावा बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 900 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पीलीभीत से लाकर युवाओं को बेचता था नशा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के टाटरगंज निवासी हैरी सिंह से लाता था और क्षेत्र के नशे के आदी युवकों को बेचता था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी हैरी सिंह की तलाश शुरू कर दी है तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में निरीक्षक चेतन रावत (प्रभारी कोतवाली टनकपुर), उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट (प्रभारी एसओजी), उपनिरीक्षक पूरन सिंह, उपनिरीक्षक तेज कुमार, उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट, मुख्य आरक्षी ललित श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी नासिर हुसैन, मुख्य आरक्षी तपेन्द्र जोशी, मुख्य आरक्षी महेन्द्र डंगवाल, आरक्षी उमेश राज तथा आरक्षी दीपक कुमार शामिल रहे।

नशा तस्करों को पुलिस की कड़ी चेतावनी

चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों और उनके नेटवर्क के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा सेवन से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन नंबर 1933 (मानस) पर दें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही “नशामुक्त चम्पावत और नशामुक्त उत्तराखंड” के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.