गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला पंचायत सदन में गूंजा निहंग विवाद, जांच स्थानांतरण पर उठे सवाल

शेयर करें !
posted on : जून 25, 2026 11:14 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिला पंचायत चमोली की बोर्ड बैठक में कर्णप्रयाग और नगरासू में हुए निहंग विवाद की जांच हरिद्वार जनपद को सौंपे जाने का विरोध किया है। बैठक में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि मामले की जांच हरिद्वार के बजाय चमोली अथवा रुद्रप्रयाग जिले को सौंपी जाए, ताकि स्थानीय परिस्थितियों और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुरेश बिष्ट ने सदन में मामला उठाते हुए कहा कि सरकार इस गंभीर प्रकरण को हल्के में ले रही है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू की घटनाओं से क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बना रहा, ऐसे में जांच स्थानीय स्तर पर ही होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरासू प्रकरण में निहंगों की ओर से उत्पात, पथराव और कानून व्यवस्था प्रभावित होने के बावजूद संबंधित लोगों को राहत मिलना कई सवाल खड़े करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जांच को चमोली या रुद्रप्रयाग जिले को सौंपने की मांग की।

बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, वन, पशुपालन, समाज कल्याण और आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर कूड़ा प्रबंधन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। खंड विकास अधिकारियों को कूड़ा संग्रहण वाहनों के लिए रूट प्लान तैयार कर वैज्ञानिक तरीके से संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों की वित्तीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपलब्ध धनराशि के पारदर्शी और प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह, जिला पंचायत सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 बहुमंजिला आवासों का निर्माण, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, लागत नियंत्रण और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
  • जीवन को यज्ञ बना लेना ही सर्वोत्तम यज्ञ – आचार्य सुभाष जोशी
  • केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला, बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के बीच देखभाल सेवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर हुआ मंथन
  • सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड के “पूर्ण साक्षर राज्य” बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, कहा – हर घर तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.