शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नंदा गौरा योजना : 4098 बालिकाओं को 19.23 करोड़ रुपये की सहायता राशि

शेयर करें !
posted on : जून 25, 2026 10:27 अपराह्न

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 19.23 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की।

यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 पात्र बालिकाओं को 26 फरवरी 2026 को योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका था। हालांकि हरिद्वार और उत्तरकाशी की कुछ पात्र बालिकाओं की औपचारिकताएं एवं जिला स्तरीय अनुमोदन प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होने के कारण वे उस समय लाभ से वंचित रह गई थीं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन 4098 बालिकाओं को योजना का लाभ दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की कोई भी पात्र बेटी योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने नंदा गौरा योजना को बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्त भविष्य के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस बार लाभान्वित होने वाली बालिकाओं में जन्म के समय सहायता प्राप्त करने वाली 417 बालिकाएं तथा 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक में प्रवेश लेने वाली 3681 बालिकाएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक प्रदेश की 4.11 लाख से अधिक बालिकाओं को लगभग 1314 करोड़ रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की जा चुकी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई
  • जिला पंचायत सदन में गूंजा निहंग विवाद, जांच स्थानांतरण पर उठे सवाल
  • उत्तराखंड : विकास के दावों और जनसरोकारों के सवालों के बीच
  • दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, अस्पताल बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं
  • नारी निकेतन और बाल सुधार गृह पहुंचे डीएम डॉ. आशीष चौहान, शिक्षा व पुनर्वास पर दिया जोर
  • उत्तराखण्ड की बेटी मुन्नी देवी का कमाल, थाईलैंड में जीते दो स्वर्ण पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.