बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”

शेयर करें !
posted on : जून 24, 2026 6:51 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड के पारंपरिक खाद्य उत्पादों, स्थानीय किसानों और पहाड़ी संस्कृति को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “हिमालयन समूण कैफे – हिमालय का उपहार” का भव्य शुभारंभ रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ द्वारा किया गया।

यह कैफे केवल एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि “वोकल फॉर लोकल” और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को समर्पित एक पहल है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के मंडुवा, झंगोरा, गहत, भट्ट, जखिया तथा अन्य स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना और किसानों को मजबूत बाजार उपलब्ध कराना है।

इस पहल की संस्थापक निधि सेमवाल हैं, जिन्होंने अमेरिका और स्विट्जरलैंड में सफल कॉर्पोरेट करियर के बाद अपनी जन्मभूमि लौटकर स्थानीय उत्पादों, किसानों और पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उनके साथ इस पहल में सचिदानंद सेमवाल भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि ऐसे प्रयास स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को अपने राज्य के विकास से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

उत्तराखंड सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की असली शक्ति उसके किसान, उसकी संस्कृति और उसके स्थानीय उत्पाद हैं। हिमालयन समूण कैफे जैसी पहलें इन उत्पादों को नई पहचान देने के साथ-साथ राज्य की सकारात्मक ब्रांडिंग का माध्यम बनेंगी।

पद्मश्री लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने कहा कि “अपणी माटी, अपणी भाषा, अपणो खान-पान और अपणी संस्कृति ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।”

इस अवसर पर निधि सेमवाल एवं सचिदानंद सेमवाल ने कहा कि यदि युवा अवसरों की तलाश में पहाड़ छोड़ सकते हैं, तो कुछ लोगों को अवसर लेकर पहाड़ वापस भी आना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, किसानों और संस्कृति को सशक्त बनाकर ही उत्तराखंड के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।

हिमालयन समूण कैफे भविष्य में स्थानीय किसानों से सीधे खरीद, महिला स्वयं सहायता समूहों के सहयोग, पारंपरिक व्यंजनों के संरक्षण तथा उत्तराखंड के खाद्य उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में कार्य करेगा।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राकेश भट्ट, गजेन्द्र नौटियाल, अनिरुद्ध रैथवाण, नलिनी गुसाईं, संजय कुमोला, राय सिंह रावत, अमेरिका से पधारे योगेश रामोला एवं लक्ष्मी रामोला सहित अनेक सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर इस पहल की सराहना की तथा इसे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों, किसानों और संस्कृति को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने मोहर्रम की तैयारियों एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
  • दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
  • कोटद्वार में फड़-ठेली विवाद पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, हैम्बर्ग के अस्पताल में नर्स पद पर चयन, मिलेगा 3.30 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.