गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पेपर लीक व निहंग विवाद पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2026 5:51 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस ने नीट पेपर लीक और हालिया कर्णप्रयाग और नगरासू में हुए निहंगों सिखों की घटना पर प्रदेश की प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था को बनाने पेपर लीक माफियाओं पर अंकूश लगाने में नाकामयाब साबित हुई है।

गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने कहा कि पूरे देश के साथ ही प्रदेश में बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामले रोकने में भाजपा केंद्र तथा प्रदेश की सरकार विफल हो रही है। इससे बच्चों के माता पिता पर आर्थिक बोझ तो पड़ ही रहा है बच्चों का भविष्य भी बर्वाद हो रहा है। कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं में हताशा का भाव पैदा कर दिया है। उनके सामने रोजगार के अवसर समाप्त होते दिखाई दे रहे है। ऐसे में भावुक होकर युवा आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा रहे हैं जो सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि युवाओं की इन ही समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा में युवाओं के साथ संवाद किया था जिसे छात्रों की गूंज नाम दिया गया। इसमें उन्होंने युवाओं को धैर्य रखते हुए अपनी सकारात्मक उर्जा के साथ मेहनत करने का संदेश दिया था।

कांग्रेस के थराली के पूर्व विधायक डा. जीत राम ने कहा कि पेपर लीक की घटना से परीक्षा देने वाला छात्र का भविष्य ही बर्वाद नहीं हो रहा बल्कि एक पूरा परिवार इससे प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सरकार की सह के इस तरह की घटना होना संभव नहीं है। इसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है और वह अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पेपर करवा रही एजेंसी की जबावदेही तय करनी होगी। कोर्ट में सरकार को मजबूती के साथ अपना पक्ष रखना होगा ताकि इन मामलों के पीछे लोगों को बचाव का मौका न मिल सके।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कर्णप्रयाग और नगरासू की घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोनों की घटनाऐं उत्तराखंड की शांतवादियों को अशांत करने के लिए जिम्मेदार हैं। कहा कि कर्णप्रयाग की घटना के बाद उन्होंने प्रशासन के साथ बैठक कर सरकार के सम्मुख मांग रखी थी कि घटना में घायल स्थानीय युवाओं को मुआवजा दिया जाए, यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को हथियारों के साथ यात्रा करने पर पाबंदी लगाई जाए तथा हेमकुंड साहिब की यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जाए, लेकिन सरकार ने उनकी एक भी मांग पर मौजूदा समय तक कोई गौर नहीं किया नतीजन नगरासू की घटना सामने आ गई। उन्होंने कहा कि अब कर्णप्रयाग की घटना की जांच हरिद्वार जिले के एसएसपी को सौंपी गई है जो सरासर गलत है। कहा कि यहां के स्थानीय लोग ही घटना में सबसे अधिक पीड़ित है और उन्हीं को अब जांच के लिए हरिद्वार के चक्कर लगाने होंगे। कहा कि यदि इस पर सरकार ने पुनः विचार नहीं किया जो बड़ा जनांदोन किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने रूद्रप्रयाग के निकट बन रहे बहुमंजिला गुरूद्वारे पर भी प्रश्न खड़े करते हुए इसकी जांच की मांग की है। कहा कि होटल निर्माण में एनजीटी के नियमों के साथ ही पहाड़ में निर्माण के लिए बने नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। इस पर भी कांगेस आने वाले समय में आंदोलन के लिए रणनीति बना रही है। पत्रकारों से वार्ता के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया। इसमें सरकार से नीट पेपर लीक मामले समेत कर्णप्रयाग और नगरासू की घटना पर जांच की मांग की गई।

इस दौरान बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, विपिन फरस्वाण, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, संदीप झिक्वाण, कुंवर सिंह भंडारी, गोपाल रावत आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में 17 से 20 अगस्त तक हिमाद्री आइस रिंक में सजेगा एशियाई आइस स्पोर्ट्स का मंच, 14 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, लगातार दूसरी बार भारत को मिली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी
  • धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 बहुमंजिला आवासों का निर्माण, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, लागत नियंत्रण और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
  • जीवन को यज्ञ बना लेना ही सर्वोत्तम यज्ञ – आचार्य सुभाष जोशी
  • केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला, बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के बीच देखभाल सेवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर हुआ मंथन
  • सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड के “पूर्ण साक्षर राज्य” बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.