बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2026 3:49 अपराह्न
  • एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
  • नागरिकों, भू-स्वामियों और संस्थाओं को सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर

देहरादून : उपाध्यक्ष मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण हेतु सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह सुनवाई 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित सेक्टर के नागरिक, भू-स्वामी, संस्थाएं एवं हितधारक अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे।

एमडीडीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक सेक्टर के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। सभी सुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक आयोजित होंगी। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को देहरादून के भावी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी राय रखने का अवसर मिलेगा।

महायोजना-2041 देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और सतत विकास की आधारशिला है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत, औद्योगिक, हरित क्षेत्र, परिवहन व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े विभिन्न प्रावधान शामिल किए गए हैं। जनसुनवाई प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार महायोजना में संशोधन एवं परिमार्जन किया जाएगा। एमडीडीए प्रशासन ने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने सेक्टर के लिए निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर रचनात्मक सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि देहरादून की भावी विकास योजना को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सके।

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 शहर के दीर्घकालिक विकास का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों, विशेषज्ञों एवं विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार उनका परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी हितधारकों से निर्धारित तिथियों में आयोजित जनसुनवाई में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि जनसुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक सेक्टर में निर्धारित स्थल पर अधिकारियों की टीम उपस्थित रहेगी, जो प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का अभिलेखीकरण करेगी। उन्होंने कहा कि महायोजना के संबंध में नागरिकों की सहभागिता शहर के बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी सुझावों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

क्रम संख्या दिनांक सेक्टर स्थान
1.  06.07.2026 सेक्टर-1 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अजबपुर खुर्द
2.  07.07.2026 सेक्टर-2 ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून
3.  08.07.2026 सेक्टर-3 दून यूनिवर्सिटी, कैम्पस
4.  09.07.2026 सेक्टर-4 नगर निगम टाउन हॉल
5.  10.07.2026 सेक्टर-5 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज
6.  13.07.2026 सेक्टर-6 आईटीआई पार्क
7.  14.07.2026 सेक्टर-7 “जी आर डी” यूनिवर्सिटी, राजपूर रोड देहरादून
8.  15.07.2026 सेक्टर-8 सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड
9.  17.07.2026 सेक्टर-9 ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी विद्यालय
10.  18.07.2026 सेक्टर-10 तहसील देहरादून (मिनी टाउन हॉल)
11.  20.07.2026 सेक्टर-11 पॉलीटेक्निक भवन, सुधोवाला
12.  21.07.2026 सेक्टर-12 वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट, चंद्रबनी रोड

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने मोहर्रम की तैयारियों एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
  • दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
  • कोटद्वार में फड़-ठेली विवाद पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, हैम्बर्ग के अस्पताल में नर्स पद पर चयन, मिलेगा 3.30 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन
  • पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों उपलब्ध कराया जाए ऋण – एडीएम वैभव गुप्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.