गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 10:51 अपराह्न

कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रातः 5:30 बजे वार्ड संख्या-01 रतनपुर ग्रास्टनगंज में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला तथा स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को योग मैट वितरित किए तथा सभी को नियमित रूप से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके उपरांत प्रातः 6:00 बजे उन्होंने भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति द्वारा मालवीय उद्यान में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने योगाभ्यास करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।

तत्पश्चात प्रातः 7:00 बजे ऋतु खण्डूडी भूषण ने पतंजलि योग महिला समिति द्वारा निम्बूचौड़ स्थित क्रेडल पब्लिक स्कूल में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया तथा उनके योगदान की सराहना की।

अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी भूषण ने समस्त प्रदेशवासियों एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की जनता को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा से प्राप्त योग आज सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का मार्ग दिखा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप योग को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है तथा आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित तथा आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है। योग स्वस्थ, समर्थ एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कोटद्वार महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, सुनीता कोटनाला, विजयानंद पोखरियाल, लक्ष्मी रावत, गजेन्द्र मोहन धस्माना, पार्षद आरती खर्कवाल, पार्षद अमित नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, योग प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में 17 से 20 अगस्त तक हिमाद्री आइस रिंक में सजेगा एशियाई आइस स्पोर्ट्स का मंच, 14 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, लगातार दूसरी बार भारत को मिली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी
  • धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 बहुमंजिला आवासों का निर्माण, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, लागत नियंत्रण और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
  • जीवन को यज्ञ बना लेना ही सर्वोत्तम यज्ञ – आचार्य सुभाष जोशी
  • केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला, बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के बीच देखभाल सेवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर हुआ मंथन
  • सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड के “पूर्ण साक्षर राज्य” बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.