सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जून 20, 2026 1:13 अपराह्न
  • बिजली के खम्भों पर झूलते तारों से शहर को मिलेगी निजात
  • कहा – उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन बनने से निर्बाध मिलेगी बिजली

देहरादून : श्रीनगर में शीघ्र ही विद्युत तारों को अंडरग्राउंड किया जायेगा, इसके लिये ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये है। इसके अलावा शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा, जिससे क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में विद्युत समस्याओं के निराकरण को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने श्रीनगर शहर में सभी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में विद्युत लाइनों को भूमिगत होने से शहर का सौंदर्यीकरण बढ़ जाएगा और लोगों को बिजली के खम्भों पर झूलते तारों से मुक्ति मिल जायेगी। डाॅ. रावत ने श्रीनगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रथम चरण में शहर के अंतर्गत सभी सरकारी भवनों, विद्यालयों एवं अस्पतालों के भवनों को सोलर पैनल से अच्छादित किया जायेगा, जिससे बिजली की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आयेगी। डाॅ. रावत ने कहा कि श्रीनगर विद्यानसभा क्षेत्र के उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा, जिससे क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

बैठक में डाॅ. रावत ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जर्जर व सड़े-गड़े विद्युत पोलों को बदलने, आवश्यकता के अनुरूप पोलों की शिफ्टिंग करने, पुराने व अनुपयोगी ट्रांसफार्मरों की जगह नये ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने तथा विद्युत आपूर्ति को निर्बाध व सुचारू बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने उपभोक्ताओं को प्रत्येक दो माह में बिजली बिल उपलब्ध कराने तथा आम लोगों को विद्युत दरों की जानकारी के लिये व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के शत-प्रतिशत राजकीय विद्यालयों का विद्युतीकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये, उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन न होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में अपर सचिव ऊर्जा व एमडी पिटकुल डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, निदेशक परिचालन यूपीसीएल एम.आर. आर्या, मुख्य अभियंता गढ़वाल जोन एन.एस. बिष्ट, अधीक्षण अभियंता श्रीनगर मयूर देव सिंह, उपखण्ड अधिकारी प्रवेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
  • योग शिविर के साथ चला स्वच्छता अभियान, न्यायालय परिसर से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.