सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक

शेयर करें !
posted on : जून 20, 2026 11:40 पूर्वाह्न
  • अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय का लहराया परचम

देहरादून। योग की धरती भारत ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026, अहमदाबाद में भारत की शानदार सफलता के पीछे उत्तराखण्ड के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के युवा योगासन खिलाड़ी सुमीर ज्ञवाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रतिभाशाली छात्र सुमीर ज्ञवाली ने भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुमीर ज्ञवाली को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं।

पारंपरिक समूह प्रतियोगिता में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाकर उन्होंने विश्व मंच पर भारत का तिरंगा शान से लहराया। वहीं सीनियर-बी पुरुष वर्ग के ट्रेडिशनल योगासन इवेंट में सुमीर ने शानदार संतुलन, लचीलापन और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। विशेष बात यह रही कि विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय दल में उत्तराखण्ड से सुमीर ज्ञवाली एकमात्र खिलाड़ी थे। वर्तमान में वे श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी में एम.एससी. योगिक साइंस एंड अल्टरनेटिव थेरेपीज के छात्र हैं।

सुमीर की यह उपलब्धि केवल पदकों की कहानी नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर साधना का प्रेरक उदाहरण है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन, विचार और व्यक्तित्व को भी विजेता बनाता है। नियमित योगाभ्यास ही स्वस्थ, संतुलित और सफल जीवन का आधार है।”

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन सहित समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने सुमीर ज्ञवाली को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
  • योग शिविर के साथ चला स्वच्छता अभियान, न्यायालय परिसर से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.