रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : नुक्कड़ नाटकों से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को मिल रही नयी गति

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 7:58 अपराह्न

पौड़ी : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों, लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को नयी गति मिल रही है।

सांस्कृतिक दल अपनी प्रभावशाली एवं रोचक प्रस्तुतियों के जरिए आमजन को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत करा रहे हैं। कार्यक्रमों में लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों के संशोधन, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा नए पात्र नागरिकों के मतदाता के रूप में पंजीकरण के महत्व की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया जा रहा है।

जनजागरुकता कार्यक्रमों के दौरान बताया गया कि 08 जून से 07 जुलाई, 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं सत्यापन कार्य कर रहे हैं। इस अवधि में नए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने, आवश्यक संशोधन करने तथा निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए आवश्यक सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस चरण में मतदाताओं से किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्राप्त नहीं किए जाएंगे।

सांस्कृतिक दलों ने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्रों को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके और कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा निर्वाचक नामावली को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाना है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई, 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा, जबकि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत 15 सितम्बर, 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करें और अपने क्षेत्र के बीएलओ को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने में भागीदार बनें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर उच्चाधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियो को किया ब्रीफ
  • सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड : बदहाली में दम तोड़ रहा नैनीताल का ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल, सांसद ने खोली पोल
  • लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से किया इनकार, युवक ने झोंका फायर, तमंचे के साथ गिरफ्तार
  • पेपर लीक और बेरोजगारी पर फाउंडेशन ने उठाई आवाज
  • झूलते तारों से मिलेगी राहत, श्रीनगर में भूमिगत होंगी बिजली लाइनें
  • उत्तराखण्ड की बेटी मानसी बनी युवा उद्यमी, ऐपण कला से लिखी सफलता की नई कहानी
  • उत्तराखण्ड की बेटी प्रेमा रावत टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयनित
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड तैयार, 13 जिलों में राहत-बचाव का होगा रियल टाइम अभ्यास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.