बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार में 20 जून तक लगेंगे जनकल्याणकारी शिविर, एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

शेयर करें !
posted on : जून 17, 2026 5:31 अपराह्न
  • नगर निगम, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से आयोजित होंगे जनकल्याणकारी शिविर
  • क्षेत्रवासियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी एवं पात्र व्यक्तियों को किया जाएगा लाभान्वित
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आयोजित होने वाली जनकल्याणकारी शिविर की तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आदेश किया निर्गत
  • जनकल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने पर विशेष जोर
हरिद्वार : जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से दिनांक 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शिविरों की तिथियां निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। प्रत्येक स्थल पर नोडल एवं सहायक अधिकारियों की तैनाती कर कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के सार्वजनिक स्थलों, नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत एवं विकास खंड कार्यालयों सहित प्रमुख स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले लाभार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु समयबद्ध रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
शहरी क्षेत्र में शिविरों का आयोजन इस प्रकार किया जाएगा—
  • 17 जून 2026 : नगर निगम हरिद्वार, शिवालिक नगर, पिरान कलियर
  • 18 जून 2026 : नगर निगम रुड़की, नगर पालिका मंगलौर, नगर पंचायत इमली खेड़ा, रामपुर
  • 19 जून 2026 : नगर पालिका लक्सर, नगर पंचायत पाडली गुर्जर, डंडेरा, झबरेड़ा
  • 20 जून 2026 : नगर पालिका भगवानपुर, नगर पंचायत लंढौरा, सुल्तानपुर

ग्रामीण क्षेत्र (विकास खंड स्तर) पर शिविरों का आयोजन—

  • 17 जून 2026 : विकास खंड बहादराबाद, रुड़की
  • 18 जून 2026 : विकास खंड लक्सर
  • 19 जून 2026 : विकास खंड खानपुर, नारसन
  • 20 जून 2026 : विकास खंड भगवानपुर
इन शिविरों में आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण एवं लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित करें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
  • रन फॉर योग दौड़ में गूंजा स्वस्थ चमोली का संकल्प, युवाओं ने दिखाई दमखम
  • पौड़ी गढ़वाल : 20 पेटी अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.