बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने किया विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण, जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही पर जतायी नाराजगी, दो कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 17, 2026 5:20 अपराह्न

पौड़ी : आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बुधवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने संभागीय परिवहन कार्यालय, संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग गढ़वाल मंडल तथा अपर निदेशक कृषि कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संभागीय परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मुख्य द्वार पर शिकायत पेटी स्थापित करने तथा अभिलेखों एवं पंजिकाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन से संबंधित मामलों, नगर क्षेत्र एवं चारधाम यात्रा मार्ग की पार्किंग व्यवस्था, धारी देवी क्षेत्र में पार्किंग प्रबंधन तथा चालान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को अनावश्यक रूप से किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पार्किंग स्थलों के चिन्हीकरण की कार्रवाई समयबद्ध रूप से की जाय।

आयुक्त ने जुलाई 2025 से 15 जून 2026 तक हुई सड़क दुर्घटनाओं का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा डुंगरी में निर्माणाधीन ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लाइसेंस बनवाने आए आवेदकों से भी बातचीत कर विभागीय व्यवस्थाओं का फीडबैक प्राप्त किया।

इसके उपरांत संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निरीक्षण में मण्डलायुक्त ने डाक एवं उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय भवन की मरम्मत एवं अनुरक्षण संबंधी प्रस्ताव निदेशालय को भेजने, पुरानी पत्रावलियों को व्यवस्थित रूप से बांधने, शिकायत पेटी स्थापित करने तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित करने हेतु सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों को उपलब्ध करायी जा रही पौध एवं बीज वितरण की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रगति चार्ट एवं गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों की मासिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही अनुपयोगी एवं खराब सामग्री की नियमानुसार नीलामी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर निदेशक कृषि कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रभारी अपर निदेशक कृषि को सप्ताह में कम से कम दो दिन मंडल मुख्यालय स्थित कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधान सहायक के अनुपस्थित पाए जाने तथा किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्या लेकर आए एक कृषक की सुनवाई न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने प्रधान सहायक तथा सहायक कृषि अधिकारी (वर्ग-1) के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने अपर निदेशक कृषि की नियमित उपस्थिति न होने के कारण विभागीय वाहन एवं चालक को आयुक्त कार्यालय से संबद्ध करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्य आवंटन, बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था तथा कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण किया। फसल बीमा योजना से संबंधित पुराना सूचना पट्ट प्रदर्शित पाए जाने पर उन्होंने उसे तत्काल अद्यतन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे, एआरटीओ एन.के. ओझा, संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण कार्यालय के प्रधान सहायक कुलदीप राणा, अपर निदेशक कृषि कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भास्करानंद नौटियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुमन नेगी, वैयक्तिक सहायक आयुक्त राजेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
  • रन फॉर योग दौड़ में गूंजा स्वस्थ चमोली का संकल्प, युवाओं ने दिखाई दमखम
  • पौड़ी गढ़वाल : 20 पेटी अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.